क्या आप तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल कर रहे हैं? ये सावधानियां बरतें
कई लोग आजकल स्वास्थ्य कारणों से तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, विशेषज्ञ इन बर्तनों में कुछ खास तरह के खाद्य पदार्थों को रखते समय सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। तांबे के बर्तन में रखा हुआ दही खाने से जी मिचलाना, उल्टी और दस्त की समस्या हो सकती है। इसी तरह, अचार या खट्टे फल वाले खाने को तांबे के बर्तनों में रखने से एक केमिकल रिएक्शन हो सकता है जो सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। एक्सपर्ट्स यह भी सलाह देते हैं कि पीने का पानी इन बर्तनों में 8 से 12 घंटे से ज़्यादा समय तक नहीं रखना चाहिए।










Comments