भारत को भड़काने के लिए हमला प्लान किया गया: बांग्लादेश के पूर्व मंत्री
हसीना सरकार में शिक्षा मंत्री बनाए गए मोहिबुल हसन चौधरी ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में भारतीय डिप्टी हाई कमिश्नर के घर पर हमला प्लान किया गया था। उन्होंने यूनुस की आलोचना की, जो चुनाव टालने के इरादे से अंतरिम सरकार चला रहे हैं, और देश में हिंसा भड़काने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे छोटे लेवल के राजनीतिक कार्यकर्ताओं को कुचलने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हमलों के पीछे भारत को भड़काने का इरादा है।









Comments