'ब्लैक कॉफी' की आड़ में चल रहे ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़
हैदराबाद: हैदराबाद शहर में ड्रग्स का खतरा एक बार फिर सिर उठा रहा है। गुरुवार देर रात, पुलिस ने कोंडापुर इलाके में स्थित 'Quack Arena' पब में "ब्लैक कॉफी" कोड नाम से चल रहे एक नशीले पदार्थों के रैकेट का भंडाफोड़ किया। ईगल फोर्स, साइबराबाद नारकोटिक्स विंग और गचीबोवली पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए इस अभियान ने सनसनी मचा दी है, खासकर तब जब आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें आंध्र प्रदेश की एक महिला IAS अधिकारी का बेटा भी शामिल है। अग्निवीर भर्ती: सिर्फ 6 दिन बाकी!









Comments