TCS ने Anthropic के साथ साझेदारी की
नई दिल्ली: घरेलू IT सर्विस कंपनी TCS ने गुरुवार को घोषणा की कि उसने अमेरिका की प्रमुख आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी Anthropic के साथ साझेदारी की है। TCS ने कहा कि इस साझेदारी का मकसद अपने ग्राहकों के बीच एंटरप्राइज AI सर्विस के इस्तेमाल को बढ़ावा देना है। इसके लिए, कंपनी इंजीनियरिंग, फाइनेंस, लीगल, मार्केटिंग और सेल्स जैसे अलग-अलग विभागों के 50,000 कर्मचारियों को Anthropic के Claude AI मॉडल पर ट्रेनिंग देने की योजना बना रही है।









Comments