• Dec 17, 2025
  • NPN Log
    मणिपुर के बिष्णुपुर और चूड़ाचांदपुर जिले के बाहरी इलाकों में मंगलवार रात गोलीबारी के कारण अशांत राज्य में नया तनाव पैदा हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8.30 बजे मणिपुर के चूड़ाचांदपुर जिले की सीमा से लगे तोरबंग और फौगाकचाओ इखाई इलाकों के पास कई बार गोलीबारी की गई। चूड़ाचांदपुर की तरफ से कुछ अनजान हथियारबंद बदमाशों ने तोरबंग गांव पर हमला किया और सुरक्षाबलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की। हथियारबंद बदमाशों ने बम फेंके इन अनजान हथियारबंद बदमाशों ने कथित तौर पर बमों का भी इस्तेमाल किया, जो करीब 20 मिनट तक चले। पहाड़ी इलाकों के पास हुई ताजा गोलीबारी से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। हमले में एक नागरिक घायल अधिकारियों ने यह भी बताया कि इस घटना में एक नागरिक घायल हुआ है, हालांकि घायल व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हुई है। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हम गोलीबारी के कारण और उसके मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। एहतियात के तौर पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को घटनास्थल पर भेजा गया है। लेकिन तोरबुंग में स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है। फौगाकचाओ इखाई और तोरबुंग के स्थानीय लोगों के अनुसार, सरकार के निर्देश पर 67 परिवारों के लगभग 389 विस्थापित लोगों को तोरबुंग में बसाया गया। मणिपुर हिंसा में 260 से ज्यादा लोग मारे गए बता दें कि मणिपुर में 2023 में हुई हिंसा में 260 से ज्यादा लोग मारे गए और 60,000 से ज़्यादा लोग विस्थापित हुए। इस संकट को कंट्रोल करने के लिए, मणिपुर में 13 फरवरी से राष्ट्रपति शासन लगा हुआ है। हालांकि, सरकार की पहल से विस्थापित लोगों को बिष्णुपुर जिले से फिर से बसाने का काम शुरू हो गया है।

    You Might Also Like

    Comments

    Leave A Comment

    Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

    Featured News

    Advertisement