छत्तीसगढ़ के पूर्व CM के बेटे को आजीवन कारावास
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे और जनता कांग्रेस के प्रमुख अमित जोगी को एक हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई है। कोर्ट ने पिछले फैसले को पलट दिया, जिसमें उन्हें आरोपों से बरी कर दिया गया था। 4 जून, 2003 को NCP नेता विद्या चरण शुक्ल के करीबी सहयोगी रामावतार जग्गी की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में अमित सहित 31 लोगों को आरोपी बनाया था। बाद में, कई आरोपियों को कोर्ट से राहत मिल गई थी।










Comments