एंड्रीवा बनाम खलिंस्का
फ्रेंच ओपन विमेंस सिंगल्स में फाइनल मुकाबले के लिए मंच तैयार है। 8वीं सीड मीरा एंड्रीवा और 114वीं रैंक की माया खलिंस्का शनिवार को टाइटल के लिए मुकाबला करेंगी। यह दोनों का पहला ग्रैंड स्लैम फाइनल है। जहां 19 साल की एंड्रीवा पहले ही कई मौकों पर टॉप प्लेयर्स को हरा चुकी हैं, वहीं 24 साल की खलिंस्का का फ्रेंच ओपन से पहले किसी बड़े टूर्नामेंट के दूसरे राउंड से आगे जाने का भी कोई रिकॉर्ड नहीं था। तो, दोनों में से किसका पलड़ा भारी है? कौन होगा नया चैंपियन?










Comments