सचिन ने प्राइवेट जेट में खेला क्रिकेट; वीडियो हुआ वायरल
सचिन तेंदुलकर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि खेल से रिटायर होने के बाद भी क्रिकेट के लिए उनका प्यार कम नहीं हुआ है। उन्होंने अपने परिवार के साथ प्राइवेट जेट में सफ़र करते हुए क्रिकेट खेला और इसका मज़ेदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, "ऊंचाई चाहे जो भी हो, मेरा नज़रिया वही रहता है।" यह वीडियो कुछ ही पलों में ऑनलाइन वायरल हो गया; उनकी बहू सानिया चंडोक ने बॉलिंग की जबकि सचिन ने बैटिंग की, और उनकी बेटी सारा ने फ़ील्डिंग करके इस मज़ाक-मस्ती में हिस्सा लिया।









Comments