आंध्र के पैरा-तैराकों का शानदार प्रदर्शन
हैदराबाद: नेशनल सब-जूनियर और जूनियर पैरा-स्विमिंग चैंपियनशिप में आंध्र प्रदेश के तैराकों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने बुधवार को हुई प्रतियोगिताओं में कुल 29 मेडल जीते। बेंगलुरु में हुए इस इवेंट में रवि कुमार (विशाखापत्तनम) ने 50 मीटर और 100 मीटर फ्रीस्टाइल और 50 मीटर बैकस्ट्रोक (S-11 कैटेगरी) में गोल्ड मेडल जीते, जबकि चैतन्य रेड्डी (श्रीकाकुलम) ने 50 मीटर और 100 मीटर फ्रीस्टाइल में सिल्वर मेडल और 50 मीटर बैकस्ट्रोक (S-11 कैटेगरी) में ब्रॉन्ज मेडल जीता।










Comments